फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dispute upon entering the house; family threatened.

Haridwar News: घर में घुसने पर विवाद, परिवार को धमकाया

Sun, 11 Oct 2026 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Dispute upon entering the house; family threatened.
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात घर में घुसने की वजह पूछने पर परिवार को हत्या की धमकी दे डाली। आरोप है कि युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर परिवार से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घास मंडी स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी अमित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अक्तूबर की रात करीब एक बजे अक्षय राम उनके घर में घुस आया था। अमित के पिता के जागने पर वहां से भाग निकला। आरोप है कि आठ अक्तूबर को अमित ने अक्षय से रात में घर आने का कारण पूछा तो वह भड़क गया। इसके बाद अक्षय और उसके भाई रितिक ने अमित की पत्नी, पिता और बच्चों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed