फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sand-laden truck overturns; woman dies after being crushed underneath.

Jalandhar News: रेत से भरा ट्रक पलटा, नीचे दबने से महिला की मौत

Sun, 11 Oct 2026 06:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 11 Oct 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Sand-laden truck overturns; woman dies after being crushed underneath.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुकेरियां (होशियारपुर)। मुकेरियां में शनिवार सुबह सिविल अस्पताल के पास रेत से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक महिला की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रीत नगर कॉलोनी निवासी सुमन बाला के रूप में हुई है।

सुमन बाला सुबह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रही थी। थाना प्रभारी प्रिंसपाल सिंह ने बताया कि ट्रक पठानकोट से जालंधर की ओर जा रहा था। सिविल अस्पताल के पास गलत दिशा से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक पलटने से महिला उसके नीचे दब गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। रेत से भरा ट्रक होने के कारण महिला को निकालने में काफी परेशानी हुई। रोड सेफ्टी फोर्स (एसएसएफ) और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हाइड्रा और क्रेन की मदद से महिला को बाहर निकाला गया। इसमें करीब एक घंटे की मशक्कत लगी लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने ट्रक हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed