{"_id":"6acb87a2447590df5402e1e9","slug":"house-owners-challaned-for-negligence-in-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1087608-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सत्यापन में लापरवाही पर 41 मकान मालिकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सत्यापन में लापरवाही पर 41 मकान मालिकों के चालान
Sun, 11 Oct 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों की जांच के लिए सेलाकुई थाना पुलिस ने रविवार को सत्यापन अभियान चलाया। शिवनगर बस्ती और जमनपुर में रहने वाले बाहरी छात्रों, व्यक्तियों और किरायेदारों का सत्यापन किया गया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने और अन्य अनियमितताएं मिलने पर 41 मकान मालिकों के चालान किए गए। उनसे कुल 4.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन कर अभियान चलाया गया। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों की जानकारी जुटाई गई। साथ ही मकान मालिकों की ओर से किरायेदारों के सत्यापन में बरती गई लापरवाही की जांच की गई।
उन्होंने बताया कि सत्यापन नहीं कराने और अनियमितताएं पाए जाने पर 41 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए हैं। चालान संबंधी रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों का नियमानुसार सत्यापन कराएं, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके।