फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मनबढ़ों ने होटल में मचाया उत्पात, तोड़फोड़

मनबढ़ों ने होटल में मचाया उत्पात, तोड़फोड़

Sun, 24 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
मनबढ़ों ने होटल में मचाया उत्पात, तोड़फोड़
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के पकरी गांव में राजमार्ग पर महाराजा होटल एवं रेस्टोरेंट में शनिवार की रात मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने होटल की कुर्सी समेत अन्य सामानों को तोड़ दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार चंद्रभान पटेल ने छह अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट, फायरिंग, मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली के देवरी गांव निवासी चंद्रभान पटेल पकरी नर के समीप राजा साहब के बगीचे में किराए पर महाराजा होटल एवं रेस्टोरेंट खोलकर जीवकोपार्जन करता है। शनिवार की अर्धरात्रि के बाद होटल में किसी बात को लेकर दुकानदार और कुछ ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ कोतवाल भारत भूषण तिवारी पहुंच गए, लेकिन उनके पहुंचने से पहले विवाद करने वाले बाइकों से फरार हो गए। रविवार को दूकानदार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि तीन बाइक से छह युवक होटल पर पहुंचे। एक युवक उसके सिर पर तमंचे से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोप है कि युवक उसके गले में से सोने का चेन, संदूक से 12 हजार नकद निकालने के बाद कुर्सी, मेज समेत अन्य सामानों को तोड़ दिया। पुलिस के आने की भनक लगने पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। उधर पुलिस का कहना है कि मारपीट,व तोड़फोड़ हुई है। जांच में लूट और फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed