{"_id":"59e258654f1c1b6a678b5f76","slug":"71508005989-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी के मामले में 11 लोगों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी के मामले में 11 लोगों पर केस
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (घोरावल/दुद्धी )। जिले में बिजली चोरी को लेकर विद्युत विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। बावजूद चोरी थम नहीं रही है। घोरावल और दुद्धी में विभाग ने 11 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही कई का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है।
घोरावल में धनावल गांव में दो व्यक्तियों पर शनिवार को बिजली चोरी के आरोप में केस दर्ज किया गया। जेई विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जांच में बिना बिजली का बिल जमा किए चार लोगों का कनेक्शन एलटी लाइन से जोड़ा हुआ और विद्युत उपयोग करते हुए पाया गया। इनमें घोरावल कस्बा के दो और धनावल के दो लोग शामिल हैं। चोरी में जेई की तहरीर पर घोरावल कस्बा के हरिहवा पोखरा निवासी रामप्रवेश सिंह, रामभजन और धनावल निवासी राजेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उधर दुद्धी में जेई राजीव वर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सात के खिलाफ विद्युत चोरी का केस दर्ज किया है। इनमें फईम, रिजवान, महमूद आलम , रामचरण , मिस्बाउल , दुर्गावती , अशोक श्रीवास्तव पुत्र श्रीलाल श्रीवास्तव सभी निवासी बघाड़ू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।