फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नाली के निर्माण लाखों का घोटाला, जांच शुरू

नाली के निर्माण लाखों का घोटाला, जांच शुरू

Thu, 06 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
नाली के निर्माण लाखों का घोटाला, जांच शुरू
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में डूडा एवं नगर पालिका द्वारा बनाई गई नालियों के निर्माण की जांच शुरू हो गई। नालियों के निर्माण में लाखों का घोटाला होने की शिकायत मिलने पर डीएम पीके उपाध्याय ने सदर एसडीएम को नालियों की जांच करने का निर्देश दिया है। एसडीएम के रिपोर्ट पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और उनसे सरकारी धन की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

बताते चले कि पिछले दिनों डीएम से कुछ लोगों ने शिकायत किया था कि राबर्ट्सगंज नगर में वर्ष 2016-17 में डूडा और नगर पालिका द्वारा बनाई गई अधिकांश नालियों ने मानकों की अनदेखी की गई है। मानक के विपरित बनी नालियां धसकने लगी है। स्टीमेट के अनुसार नालियों का निर्माण न करा कर सरकारी धन का बंदरबाट कर लिया गया है। इसकी प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में जांच होने पर सचाई खुलकर सामने आ जाएगी। डीएम ने सदर एसडीएम को नालियों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उपजिलाधिकारी विशाल यादव का कहना है कि नालियों के कार्यों की जांच शुरू कर दी गई है। मानक के विपरित नालियों का निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार, संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दी जाएगी। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि एसडीएम के रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी दोषी होगा उससे सरकारी धन की रिकवरी कराने के साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। विकास कार्य करानेे के नाम पर सरकारी धन का बंदरबाट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उधर जांच शुरू होने की भनक लगते ही स्टीमेट के अनुसार कार्य न कराने वाले खुद का गला बचाने की जुगत में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed