फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पैंगोलीन तस्कर वन रक्षक पर हमला कर हुआ फरार

पैंगोलीन तस्कर वन रक्षक पर हमला कर हुआ फरार

Sat, 22 Dec 2018 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पैंगोलीन तस्कर वन रक्षक पर हमला कर हुआ फरार
सिंगरौली। जियावन रेंज के लूटी जंगल से दुलर्भ वन्य जीव पैंगोलिन की तस्करी में पकड़े गए चार तस्करों में एक बृहस्पतिवार को वन रक्षक पर हमला करके फरार हो गया।
विज्ञापन

जियावन रेंज के लूटी जंगल में बृहस्पतिवार को दुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलिन की तस्करी के प्रयास में वन विभाग ने कुछ लोगों को पकड़ा था। उनकी पहचान मनोज साकेत, भैयालाल, शिवकुमार एवं मनोज बैगा के रूप में हुई।सभी के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए जियावन रेंज के बीटगार्ड हरिशंकर पांडेय, जनकलाल पनिका एवं एक अन्य वन रक्षक आरोपियों को पचौर जेल ले जा रहे थे। जेल पहुंचने के चंद कदम दूर ही आरोपी शिवकुमार बैगा ने वन रक्षक हरिशंकर पांडेय पर पत्थर से हमला कर फरार हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में तीन अन्य आरोपियों को पचौर जेल में भेज वन रक्षक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 224 के तहत मामला दर्ज करते हुए सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed