फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वाहन चेकिंग के दौरान एआरटीओ से उलझे युवक, एफआईआर

वाहन चेकिंग के दौरान एआरटीओ से उलझे युवक, एफआईआर

Wed, 14 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान एआरटीओ से उलझे युवक, एफआईआर
कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा के पास मंगलवार की अर्धरात्रि वाहन चेकिंग कर रहे एआरटीओ अवधेश कुमार से दुर्व्यवहार के मामले में पांच युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

एआरटीओ अवधेश के मुताबिक वह रात में 12.15 से 1.30 बजे तक लोढ़ी प्लाजा के पास तीन सिपाहियों को लेकर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी वहां पहुंची कार आगे-पीछे चक्कर लगाने लगी। पांच-छह चक्कर लगाने के बाद एआरटीओ ने वाहन रोककर कारण पूछा तो उसमें सवार पांच युवक उनसे उलझ गए। तत्काल वे दूसरे एआरटीओ साथी एसपी सिंह को जानकारी देते हुए खुद कोतवाली पहुंच गए। उनके पीछे-पीछे भी पांचों युवक कोतवाली पहुंचकर विवाद करने लगे। उन लोगों ने एक जनप्रतिनिधि को फोन किया तो वह प्रतिनिधि भी पहुंच गए और वह भी एआरटीओ को ही गलत बताने लगे। तब एआरटीओ ने बुधवार की सुबह मामले की जानकारी डीएम को दी और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि वाहन पास कराने वाले रात में टोल प्लाजा के पास मंडराते रहते हैं। इसको लेकर पूर्व में अधिकारियों से नोंकझोंक के साथ, ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी हो रही है बावजूद अभी भी अधिकारियों पर धौंस जमाकर वाहनों का पास कराने का प्रयास बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed