{"_id":"6af7127e7e0c9325d60539d7","slug":"fingerprints-lead-to-several-breakthroughs-over-23000-criminals-identified-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1173281-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: फिंगर प्रिंट से हुए कई खुलासे, 23 हजार से अधिक अपराधी पहचाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: फिंगर प्रिंट से हुए कई खुलासे, 23 हजार से अधिक अपराधी पहचाने
विज्ञापन
- अपराध स्थलों से मिले 3,415 चांस प्रिंट का सत्यापन, 94 का सफल मिलान, 25 अज्ञात शवों की पहचान में मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (नेफिस) और मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (एमसीयू) का प्रभावी उपयोग किया है। इससे 23 हजार से अधिक अपराधियों की पहचान करने में मदद मिली है। फिंगरप्रिंट मिलान तकनीक से 25 अज्ञात शवों की पहचान करने में भी सफलता मिली है।
पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों, उपमंडलों और विशेष इकाइयों में 69 नेफिस और 31 एमसीयू वर्कस्टेशन स्थापित किए हैं। इन 100 आधुनिक वर्कस्टेशन के माध्यम से फिंगरप्रिंट और अपराधियों की पहचान से संबंधित डिजिटल जानकारी तक पहुंच सुनिश्चित की गई है। इससे जांच अधिकारियों को अपराधियों की पहचान, आपराधिक इतिहास के सत्यापन और मामलों का आपसी संबंध खंगालने में तकनीकी सहायता मिल रही है। इन आधुनिक प्रणालियों से अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिली है। अपराधियों की पहचान और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगाना आसान हो गया है। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने बताया कि इस वर्ष 1 जनवरी से 31 अक्तूबर तक हरियाणा पुलिस ने 72,172 फिंगरप्रिंट नेफिस पोर्टल पर अपलोड किए हैं। इस अवधि में फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने 23,154 फिंगरप्रिंट का सफलतापूर्वक मिलान किया। इस प्रक्रिया के दौरान कई आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया। इससे अलग-अलग स्थानों पर हुई आपराधिक वारदातों के बीच संबंध खोजने में मदद मिली है।
एमसीयू और चांस प्रिंट से मिली सफलता
मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (एमसीयू) के माध्यम से अब तक 48,281 आरोपियों का पंजीकरण किया गया है। इसमें आरोपियों का बायोग्राफिकल और शारीरिक पहचान संबंधी जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज होती है। अपराध स्थलों से प्राप्त 3,415 चांस प्रिंट का सत्यापन किया गया जिनमें से 94 का सफलतापूर्वक मिलान हुआ। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि नेफिस और एमसीयू जैसी प्रणालियां अपराधियों की पहचान को अधिक सटीक, तेज और विश्वसनीय बना रही हैं जिससे पुलिस को अपराधियों तक पहुंचना आसान बन रहा है।