{"_id":"6af7138ce6110969650c8e6e","slug":"assaulted-after-being-invited-under-the-pretext-of-a-liquor-party-four-arrested-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107242-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शराब पार्टी के बहाने बुलाकर की मारपीट, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शराब पार्टी के बहाने बुलाकर की मारपीट, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना इलाके में शराब पार्टी के बहाने बुलाकर कैब चालक से मारपीट मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि किसी को लेकर कहासुनी होने के चलते युवक से मारपीट की गई थी। पालम विहार थाना की पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों को काबू किया।
आरोपियों की पहचान जाहर अहिरवार (34), संतोष अहिरवार (31), अशोक कुमार (32) और सुखदेव अहीरवार (31) के रूप में हुई है। जाहर अहिरवार पालम विहार, संतोष अहिरवार भवानी एन्क्लेव सेक्टर-9ए, अशोक कुमार सूरत नगर फेज-2 और सुखदेव अहीरवार राम विहार धनवापुर, गुरुग्राम के निवासी हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
घटना नौ नवंबर को हुई थी। इसमें एक व्यक्ति के साथ शराब पीने के बाद मारपीट की गई। पुलिस को 10 नवंबर 2026 को शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले महेश ने पुलिस को शिकायत दी थी। वो धनकोट में रहकर खुद की गाड़ी चलाते हैं। आरोप है कि सोमवार नौ नवंबर को वो सेक्टर-92 में बुकिंग ड्रॉप करने गया था। इसी दौरान उसके गांव के जाहर नामक व्यक्ति ने उसे फोन किया था। जाहर ने उसे पैमाइश करवाने और संतोष को साथ लाने को कहा था। जब वह जाहर के पास पहुंचा, तो संतोष पहले से ही वहां मौजूद था। कुछ देर बाद दो अन्य व्यक्ति भी वहां आ गए। इन सभी ने मिलकर शराब पी। इसके बाद उन व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। पालम विहार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।