{"_id":"6af715e02602c30fb3077d19","slug":"young-man-of-nepali-origin-who-had-come-to-celebrate-diwali-dies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107205-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिपावली मनाने आए नेपाल मूल के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिपावली मनाने आए नेपाल मूल के युवक की मौत
विज्ञापन
पानीपत की फैक्ट्री में काम करता था मृतक, घायल अवस्था में सड़क पर बेहोश पड़े मिले थे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिपावली मनाने आए नेपाली मूल के युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। युवक पानीपत की एक फैक्ट्री में काम करता था और घायल अवस्था में सड़क पर बेहोश पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान नेपाल के जिला प्युठान निवासी बाबू राम के रूप में हुई है।
दिपावली की रात वह अपने दोस्तों के साथ गुरुग्राम आए थे। शराब पीकर सेक्टर-52 में टहल रहे थे। आशंका है कि किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके सिर में चोट लगी। दोस्त उन्हें घर ले गए। सोमवार को उनकी मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक चार साल पहले युवक की शादी हुई थी। उनका दो साल का एक बच्चा भी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।