फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   44 वाहनों का चालान, साढ़े पांच लाख जुर्माना

44 वाहनों का चालान, साढ़े पांच लाख जुर्माना

Fri, 19 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
44 वाहनों का चालान, साढ़े पांच लाख जुर्माना
सोनभद्र। बगैर परमिट और ओवरलोड बालू-गिट्टी का परिवहन करने वालों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुई चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग ने 44 वाहनों का चालान करते हुए साढ़े पांच लाख रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

बुधवार की शाम सात बजे से बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे तक वाहनों की चेकिंग की गई। राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में स्थित खनिज विभाग के चेकपोस्ट के समीप सदर एसडीएम यमुना धर चौहान, एआरटीओ एसपी सिंह, खान अधिकारी अनंत सिंह सीअी अभिषेक सिंह, चंदौली के पीटीओ समेत अन्य अधिकारियों ने वाहनों की चेकिंग की। इसकी भनक लगते ही अधिकांश ट्रकों को मारकुंडी घाटी से लेकर सलखन के बीच में सड़क के किनारे खड़ा कर चालक फरार हो गए। एआरटीओ एसपी सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान 44 वाहनों का चालान करते हुए करीब साढ़े पांच लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। कहा कि रोक के बावजूद ओवरलोड गिट्टी-बालू परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed