{"_id":"5c606216bdec227374275658","slug":"51549820438-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण के दौरान कोटेदार के पति पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव में रविवार सुबह सरकारी राशन वितरित करने के दौरान मामूली बात को लेकर एक व्यक्ति ने महिला कोटेदार के पति पर शटरिंग के पटरे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कोटेदार के पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मालती देवी नेवारी गांव की कोटेदार हैं। उसका पति पन्नालाल कोल रविवार सुबह राशन वितरण कर रहा था। करीब 40 लोगों को वह अनाज वितरित कर चुका था। इसी दौरान नेवारी निवासी सीताराम का पुत्र राशन कार्ड लेकर अनाज लेने के लिए आया। उसके कार्ड में सीताराम पुत्र सुक्खू लिखा था, जबकि सही नाम सीताराम पुत्र सुकालू होना चाहिये था। इस पर पन्नालाल ने सीताराम के पुत्र को कहा कि वह नाम सुधरवाकर अगले दिन आए तो उसे अनाज दे दिया जाएगा। यह सुनकर सीताराम का पुत्र वहां से चुपचाप चला गया। थोड़ी देर बाद करीब दस बजे सीताराम शटरिंग का एक पटरा लेकर राशन वितरण स्थल पर पहुंचा। इसके बाद बिना कुछ कहे सुने उसने पन्नालाल को ताबड़तोड़ शटरिंग के पटरे से मारने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उसे सीताराम के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों की मदद से पन्नालाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में पन्नालाल की पत्नी मालती देवी ने तहरीर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।