फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घर से आर्केस्टा देखने के लिए निकली महिला की हत्या

घर से आर्केस्टा देखने के लिए निकली महिला की हत्या

Sun, 25 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
घर से आर्केस्टा देखने के लिए निकली महिला की हत्या
सोनभद्र। दो दिन पूर्व घर से आर्केस्टा देखने के लिए निकली तुरंती (45) की हत्या कर दी गई। उसका शव अरहर की खेत में शनिवार की शाम को मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जिला अस्पताल ले गई। घटना चोपन थाना क्षेत्र के कनछ गांव की है। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। कनछ कोडऱम गांव निवासी श्रीराम चेरो अपनी बेटी तुरंती की शादी जुगैल थाना क्षेत्र के खेवंधा गांव निवासी भगवान दास से की थी। लेकिन कुछ वर्ष पूर्व भगवानदास की मौत हो चुकी है। वर्तमान में वह में अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार की रात कनछ गांव में एक व्यक्ति के घर आर्केस्टा का कार्यक्रम हो रहा था। तुरंती आर्केस्टा देखने के लिए गई थी। शनिवार की सुबह आठ बजे तक महिला अपने घर नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। शाम करीब पांच बजे तुरंती का शव उसके घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर अरहर की खेत में मिला। महिला के गले पर काला निशान था। उसको देख कर लग रहा था कि उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गए। यहां रविवार को पुलिस ने शव का पीएम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने कहा कि मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के ही कांता उर्फ कल्लू और रामनाथ उर्फ डबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed