{"_id":"5ae20d994f1c1b87648b462b","slug":"51524764057-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से वार कर चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्हाड़ी से वार कर चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। थाना क्षेत्र के इंजानी गांव में मामूली विवाद को लेकर गुरुवार को कुल्हाड़ी से वार कर एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई बीरबल (18) को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपी हत्यारे को तलाश में छापेमारी कर रही है। मृतक के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
इंजानी निवासी दो चचेरे भाई बीरबल व बाबूराम गुरुवार की सुबह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर किसी बात को लेकर आपस में झगड़ गए। मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद बात इस कदर बढ़ गई कि बाबूराम ने कुल्हाड़ी से अपने चचेरे भाई बीरबल पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। इधर इस बात की खबर बीरबल के परिवार वालों को हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से बीरबल को उपचार के लिए परियोजना चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर बीरबल के पिता गोपाल अगरिया की तहरीर पर पुलिस ने बाबूराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।