फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ओवरलोड 13 वाहन सीज, 17 का चालान

ओवरलोड 13 वाहन सीज, 17 का चालान

Fri, 05 Apr 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड 13 वाहन सीज, 17 का चालान
सोनभद्र। जिले में ओवरलोड वाहनों के संचालन पर शासन सख्त है। बुधवार की रात डीएम के निर्देश पर गठित खनन और परिवहन विभाग की टीम ने ओवरलोड वाहनों की जांच की। इस दौरान टीम ने 13 वाहन सीज कर दिये। उनसे साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला। साथ ही 17 ओवरलोड वाहनों का चालान कर दिया। इन वाहनों का परमिट निरस्त करने के साथ ही चालकों का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह व खनन अधिकारी अनंत कुमार सिंह ने बुधवार की रात ओवरलोड वाहनों और एमएम-11 की जांच वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर की। लोढ़ी, मारकुंडी आदि क्षेत्रों में खनन व परिवहन विभाग की टीम के जांच की सूचना पर तमाम ट्रक चालकों ने सड़क की पटरियों पर ट्रक खड़ा कर दिया और इधर-उधर हट बढ़ गए। दोनों अधिकारियों ने उधर से गुजर रहे ट्रकों को रोका और उनकी जांच की तो ट्रकों पर खनिज संपदा ओवरलोड मिला। इस दौरान एआरटीओ ने 17 ड्राइविंग लाइसेंस और 17 परमिट निरस्त किया। पांच वाहन पीटीओ ने ओवरलोड में पकड़ा था जबकि आठ वाहन खनिज विभाग खनन अधिकारी अनंत सिंह ने पकड़ा। इन वाहनों को भी सीज कर दिया गया। दोनों विभागों की संयुक्त कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed