दुद्धी। नगर में संचालित निजी फाइनेंस कंपनी आसमा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी लोगों का जमा रुपये लेकर फरार हो गए। इस निजी फाइनेंस कंपनी में क्षेत्र के तमाम लोगों के लाखों रुपये जमा थे। कोतवाली पुलिस ने अलाउद्दीन पुत्र गफ्फार हवारी निवासी दीघुल के तहरीर पर बैंक के पांच कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर किया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि अलाउद्दीन की तहरीर पर आसमा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेट के कृष्ण कुमार पुत्र शिव लाल वर्मा निवासी भिनरी लोहता वाराणसी, सतीश पुत्र संतलाल निवासी कुंआरी खुर्द बड़ागांव वाराणसी, रविंद्र कुमार वर्मा पुत्र राम प्रसाद निवासी बेबीपुर खुर्द वाराणसी, धर्मेंद्र कुमार सिंह पुत्र प्रभु नारायण सिंह निवासी फुलवरिया कैंट वाराणसी व अमरनाथ मौर्या पुत्र मेवालाल निवासी जजलपुर गोपीगंज भदोही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।