{"_id":"5c23c237bdec2256bc42952c","slug":"41545847351-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडिंग प्वाइंट पर ही हो ओवरलोडिंग की निगरानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोडिंग प्वाइंट पर ही हो ओवरलोडिंग की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नवागत सीडीओ महेंद्र मिश्र से मिलकर यह ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि अगर बालू-गिट्टी के ओवरलोड परिवहन की निगरानी लोडिंग प्वाइंट पर ही की जाए तो आगे इसकी शिकायत नहीं मिल पाएगी। ओवरलोडिंग की आड़ में वसूली जा रही इंट्री की भी शिकायत की। उधर, सीडीओ महेंद्र मिश्र ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए खान अधिकारी से जानकारी तलब की है और लोडिंग प्वाइंट पर ही ओवरलोडिंग की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है।
बताते चलें कि जिले में ओवरलोडिंग के नाम पर इंट्री की वसूली की जा रही है। बुधवार को अमर उजाला ने जब इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो संबंधितों में खलबली मच गई। उधर, इस मसले पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आद्या पांडेय, हरदेव सिंह, हर्षवर्धन, पप्पू पटेल, संजय चौबे, देवेंद्र सिंह भंडारी आदि ने मुलाकात की और ओवरलोडिंग के आड़ में हो रही वसूली तथा इससे अंडरलोड वाहन संचालन कर रहे वाहन स्वामियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उधर, सीडीओ महेंद्र मिश्र ने बताया कि खान अधिकारी को पत्र जारी कर पूरी जानकारी मांगी गई है। साथ ही लोडिंग प्वाइंट पर ही ओवरलोडिंग की निगरानी सुनिश्चित कराने को कहा गया है ताकि रास्ते में जुर्माना या चालान जैसी स्थितियां न आने पाए और राजस्व की नुकसानी भी न होने पाए।