{"_id":"5af4828e4f1c1b87098b8ff4","slug":"41525973646-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
Updated Thu, 10 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के किलबिल गांव के पश्चिम टोला में एक युवती का शव बुधवार की रात एक व्यक्ति के घर में संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में अब तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
किलबिल गांव के पश्चिम टोला में संगीता (19) पुत्री इंद्रमोल निवासी नधिरा की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। वह दूसरे के घर में किन परिस्थितियों में पहुंची इस बात का पता पुलिस लगा रही है। पुलिस के मुताबिक लड़की का शव एक व्यक्ति के घर पर फंदे से लटकता मिला। जिसके घर में युवती की मौत हुई उसके घर वाले पहले युवती को लेकर हिंडाल्को अस्पताल पहुंचे थे, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। शव को मोर्चरी में रखकर मेमो से रेणुकूट चौकी पुलिस को सूचना दी गई। चौकी पुलिस युवती का पोस्टमार्टम करा रही है। म्योरपुर पुलिस को घटना की जानकारी नधिरा प्रधान से मिली। पुलिस जांच में जुटी है।