फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बिजली की सामान से भरी पिकअप गायब

बिजली की सामान से भरी पिकअप गायब

Thu, 29 Mar 2018 12:47 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिजली की सामान से भरी पिकअप गायब
कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव से मंगलवार की रात पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने बिजली के सामानों से भरी पिकअप ले उड़ा ले गए। घटनास्थल से महज 50 मीटर दूरी पर पुलिस की पिकेट थी। वाहनस्वामी बृजेश दूबे ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे बृजेश दूबे का मकान है। मंगलवार की सांय चार बजे बृजेश के दरवाजे पर चालक पिकअप खड़ा कर घर चला गया। बुधवार की अलसुबह वाहन स्वामी अपने घर से बाहर निकला तो पिकअप गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल ने मौके का मुआयना किया। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया बृजेश की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम और शहर कोतवाल चोरों की खोजबीन में जुट गए है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed