फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दहेज हत्या में आरोपित पति की जमानत अर्जी खारिज

दहेज हत्या में आरोपित पति की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में आरोपित पति की जमानत अर्जी खारिज
सोनभद्र। प्रभारी सत्र न्यायाधीश संतराम की अदालत ने दहेज हत्या के मामले में मंगलवार को गंभीर प्रकृति का अपराध मानते हुए पति की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक दुद्धी कोतवाली में 15 फरवरी 2017 को दी गई तहरीर में बभनी थाना क्षेत्र के संवरा गांव निवासी संत कुमार दुबे ने बताया उसने बेटी अर्चना की शादी 13 मई 2011 को दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव के मनोज पाठक के साथ की। उसके ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। बेटी मायके आई तो वाकये की जानकारी हुई। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति मनोज पाठक, ससुर भगवान पाठक एवं सास विमला देवी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। 11 फरवरी 2017 को अर्चना को जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। उसे दुद्धी सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। 12 फरवरी को बीएचयू में अर्चना की मौत हो गई। जिला शासकीय अधिवक्ता रामजियावन सिंह यादव ने बताया कि आरोपित सास विमला देवी, ससुर भगवान पाठक की जमानत अर्जी पूर्व में ही खारिज हो चुकी है। अब पति मनोज पाठक की जमानत अर्जी खारिज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed