{"_id":"596e41974f1c1b0e4f8b46f2","slug":"41500397975-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती की मौत
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। चार दिन पूर्व जुगैल स्थित घर से घोरावल के लिए निकली फूलमती (26) की सोमवार को सीएचसी घोरावल में मौत हो गई। उसने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया था।
जुगैल की फूलमती की शादी उसी गांव के बेलगड़ी टोले के राजेंद्र गुर्जर के साथ हुई थी। शनिवार की दोपहर में फूलमती घर से घोरावल गई थी। शाम को वह घर नहीं लौटी। सोमवार की अल सुबह कुछ लोग फूलमती को सीएचसी घोरावल ले गए। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। यहां सुबह करीब सवा नौ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। (ब्यूरो)