{"_id":"5c9bba86bdec2213f80168f3","slug":"31553709702-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के सुसराल गए युवक का कूप में उतराता मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई के सुसराल गए युवक का कूप में उतराता मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार की रात कूप में एक युवक का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने कूप से शव को बाहर निकाला। शिनाख्त कुड़वा गांव निवासी अशोक कुमार (21) के रूप में हुई। वह अपने भाई के सुसुराल गया था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई। भाई जितेंद्र ने हत्या करने की तहरीर दी है।
19 मार्च को कुड़वा टोला निवासी अशोक कुमार अपने भाई जितेंद्र के साथ उसके ससुराल जुगैल गया था। वहां पर होली के दिन कुछ लोगों से विवाद हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था। दोनों भाई अभी ससुराल में ही थे। मंगलवार की रात सवा नौ बजे तक अशाोक अपने घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। जितेंद्र के मुताबिक उसके ससुर के घर के बगल में रहने वाली एक महिला ने बताया कि कुछ लोगों की पास मेें स्थित कुएं के पास मौजूद होने और कूप में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। वह कूप में जाकर देखा तो उसका भाई उतरा रहा था। ग्रामीणों के सहयोग से अशोक को कूप से बाहर निकाल कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ। इस संबंध में ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि जितेंद्र ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव को कूप में फेंकने की तहरीर दी है। जांच करने पर आरोप सही निकला तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।