Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brass statue stolen after breaking the lock of Milind Buddha ViharBrass statue stolen after breaking the lock of Milind Buddha Vihar

Agra News: मिलिंद बुद्ध विहार का ताला तोड़कर पीतल की प्रतिमा चोरी

Fri, 06 Nov 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Brass statue stolen after breaking the lock of Milind Buddha ViharBrass statue stolen after breaking the lock of Milind Buddha Vihar
यमुनापार(आगरा)। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में हाथरस मार्ग स्थित मिलिंद बुद्ध विहार से भगवान गौतम बुद्ध की करीब 25 किलो वजनी पीतल की प्रतिमा चोरी हो गई। चोरों ने दीवार फांदकर ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल टेढ़ी बगिया पुलिस चौकी से महज 250 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन

सूचना पर भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। मिलिंद बुद्ध विहार करीब 40 वर्ष पुराना है। इसकी देखरेख भंते प्रज्ञा रतन करते हैं। भंते पूरनमल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने बुद्ध वंदना की थी। इसके बाद मुख्य द्वार पर ताला लगाकर चले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मुख्य गेट पर ताला लगा था लेकिन अंदर प्रतिमा गृह का ताला टूटा मिला। भगवान बुद्ध की पीतल की प्रतिमा गायब थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। भीम आर्मी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सम्राट, केवल सिंह और बहुजन समाज पार्टी के पार्षद डॉ. यशपाल सिंह और पूर्व पार्षद होरीलाल बघेल के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व नेता पार्षद दल डॉ. कर्मवीर भारती, केवल सिंह, हिमांशु विलियन, आशुतोष, डॉ. अजय कुमार, रितिक, हर्ष, आकाश सागर, सतीश संगम और सुनील कुमार उर्फ गोविंदा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- प्रतिमा चोरी के मामले में तहरीर मिल गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। - श्वेता वर्मा, एसीपी छत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed