फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महुआ बीनने को लेकर तनाव का हुआ पटाक्षेप

महुआ बीनने को लेकर तनाव का हुआ पटाक्षेप

Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
महुआ बीनने को लेकर तनाव का हुआ पटाक्षेप
थाना क्षेत्र के कुदरी ग्राम पंचायत से अलग होकर नवगठित ग्राम पंचायत देवहार के लोगों में महुआ बीनने को लेकर बढ़े तनाव के विवाद का सोमवार को पटाक्षेप हो गया। प्रधान कुदरी ने मामले की जानकारी प्रशासन को देकर तत्काल समाधान की मांग की थी। कुदरी से अलग होकर नवगठित ग्राम पंचायत देवहार के बनने के बाद से विवाद की स्थिति हो गई थी। आजनगिरा और अलियाटोला के ग्रामीण आमने सामने हो गए थे। पहले आलिया टोला, आजनगिरा व देवहार सभी कुदरी ग्राम पंचायत में थे। देवहार के अलग ग्राम पंचायत बनने के बाद आजनगिरा उसमें शामिल हो गया। आजनगिरा और अलियाटोला की सीमाएं आपस मे सटी हुई हैं। अलियाटोला के ग्रामीण बहुत समय से आजनगिरा में ही महुआ बीनने और खेती का काम करते थे। ग्राम प्रधान देवहार पूर्वी शिवनाथ और कुदरी के प्रधान रामलखन जायसवाल की मौजूदगी में हुई पंचायत के बाद दोनों पक्षों में यही सहमति बनी कि जो पहले से महुआ बीन रहा था वही आगे भी रहेगा। इस पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed