{"_id":"5a57a8ba4f1c1b72188b46b0","slug":"31515694266-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बोलेरो और पिकअप से गांजा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बोलेरो और पिकअप से गांजा बरामद
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में महिला थाना के समीप गुरुवार की भोर में पुलिस ने अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस को चकमा देकर दो चोर भाग निकले। पकड़े गए चोरों के कब्जे से मिली चोरी की पिकअप और बोलेरो की तलाशी लेने पर साढ़े 24 किग्रा गांजा मिला। चोरी के वाहनों को सीज कर पुलिस ने पकड़े गए चोरों के खिलाफ चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
यह जानकारी गुरुवार को कोतवाली में एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भोर करीब चार बजकर 20 मिनट पर महिला थाना के समीप सीओ सिटी विवेकानंद तिवारी के नेतृत्व में कोतवाल भारत भूषण तिवारी, स्वॉट टीम के उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह ने धर्मशाला चौक की तरफ से रेलवे क्रासिंग की ओर जा रही बोलेरो और पिकअप को रोका। वाहन खड़ा कर उसमें सवार चार लोग भागने लगे। हालांकि पीछा कर पुलिस कर्मियों ने दो को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अंधेरे का फायदा पाकर दो अन्य चोर फरार हो गए। पकड़े गए चोर आजमगढ़ जिले के अंबारी थाना क्षेत्र के पलिया माफी गांव निवासी चोर अब्दुल कादिर और बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली निवासी महेश राम ने बताया कि वे लोग वाहनों की चोरी फर्जी कागजात तैयार कर बिहार समेत अन्य प्रांतों में बेंच देते हैं। प्रतापगढ़ के वाहन चोरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक स्कॉर्पियो, डिजायर समेत अन्य वाहनों की चोरी कर झारखंड, मध्य प्रदेश, कोलकाता में बेंचा जाता है। एसपी ने बताया कि फरार चोर अंबेडकरनगर जिले के मोदी सराय थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी गुलाब और सरायमीर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रफीक की खोजबीन की जा रही है। एसपी आरपी सिंह ने चोरों को पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।