फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चोरी का आरोपी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

चोरी का आरोपी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
चोरी का आरोपी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
अनपरा (सोनभद्र)। रेनूसागर परिक्षेत्र में एक पखवारे के अंतराल में ताबड़तोड़ हुई चोरियों में 14 अप्रैल को हुई चोरी का बुधवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी के सामान सहित आरोपी को तमंचा एवं कारतूस के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन

पश्चिमी परासी निवासी नंदलाल मिश्रा के आवास से 14 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने घर में रखे घरेलू सामान सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी दौरान बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि रेनूसागर तिराहे के पास एक व्यक्ति असलहे के साथ घूम रहा है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुछताछ में उसने अपना नाम बीना रोड परासी निवासी लाल बाबू गुप्ता बताया तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किया। आरोपी की निशान देही पर पुलिस ने नंदलाल मिश्रा के आवास से चोरी गये गैस सिलेंडर, चुल्हा, बुफर सहित अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को आबाकारी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed