{"_id":"5c0d5c4abdec224163422a07","slug":"21544379466-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के आरोपी को उठा ले गई एमपी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के आरोपी को उठा ले गई एमपी पुलिस
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात कई स्थानों पर छापेमारी कर मध्य प्रदेश की पुलिस लूट के एक आरोपी को बाइक के साथ गिरफ्तार कर उसे अपने साथ ले गई। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
शनिवार की शाम मध्य प्रदेश के सिद्वी जिले के हड़बड़ा थाना के एक फोर्स के साथ एक एसआई ने राबर्ट्र्सगंज कोतवाली में पहुंच कर कोतवाल सीपी पांडेय को अवगत कराया कि दो दिन पूर्व एक युवक से बाइक, 20 हजार रुपये और कागजात लूटने वाले आरोपी का लोकेशन सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र में मिल रहा है। कोतवाल के एसआई राजेश मिश्रा एमपी पुलिस के साथ बहुअरा, मधपुर, लोहरा समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने लूट के आरोपी को बाइक के साथ धर दबोचा। लेकिन लूट के आरोपी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने उस पर लूट का आरोप लगाया है उसके पास उसका रुपया बकाया है। कई बार उसने रुपये देने के लिए बुलाया था, लेकिन नहीं दिया। इसलिए वह उसकी बाइक रख लिया। बीस हजार रुपये लूटने का आरोप एकदम गलत है। हालांकि रविवार को एमपी पुलिस आरोपी को मय बाइक साथ लेकर हड़बड़ा थाना के लिए रवाना हो गई।