फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सीआरपीएफ जवान के खाते से उड़ाया 1.15 लाख

सीआरपीएफ जवान के खाते से उड़ाया 1.15 लाख

Sun, 14 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान के खाते से उड़ाया 1.15 लाख
सोनभद्र। सीआरपीएफ के जवान चंद्रहास मौर्य के खाते से एक लाख 15 सौ रुपये निकल गए। पीड़ित मामले को लेकर रविवार को कोतवाली में दो के खिलाफ तहरीर दी। राबर्ट्सगंज के महुआव कला गांव के चंद्रहास मौर्य सीआरपीएफ 92 बटालियन में कांस्टेबल हैं। उनकी तैनाती जम्मू काश्मीरके बडूरा सोपार बारामूला में है। चंद्रहास का भारतीय स्टेट बैंक राबर्ट्सगंज में खाता है। चंद्रहास का आरोप है कि 30 सितंबर से पांच पांच अक्तूबर के बीच उसके खाते से एक लाख 15 सौ रुपये निकाल लिए गए। बैंक में जो मोबाइल नंबर है दर्ज है वह पत्नी के पास था। इस नाते उसे कई दिनों बाद खाते से रुपये निकलने की जानकारी हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने दो के खिलाफ नामजद रुपये निकालने की तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी बिहार के बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed