Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fraud in paddy buying

Sirsa News: धान खरीद में 6.58 करोड़ का फर्जीवाड़ा

Mon, 23 Nov 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 23 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
fraud in paddy buying
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढ़ां। जिले में खरीफ सीजन-2025 की सरकारी धान खरीद में 6 करोड़ 58 लाख 11 हजार रुपये का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
कुछ लोगों ने असली किसानों की जमीन को कागज में अपना दिखाकर धान बेचा। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचकर लाखों रुपये अपने बैंक खातों में मंगवा लिए।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की गुप्त जांच के बाद 48 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। विभाग को व्यापारियों द्वारा फर्जी पंजीकरण की भनक लगी थी। उन्होंने अपने करीबियों के नाम पर धान, बाजरा और मूंग का फर्जी पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि कार्यालय सिरसा के रिकॉर्ड से मिलान करने पर सच सामने आया। पुलिस अधीक्षक दीपक साहरण ने बड़ागुढ़ा थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर सेंधमारी की। उन्होंने वास्तविक किसानों की जमीन का ब्योरा उठाया। अपने मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र और बैंक खाते जोड़े। इन जमीनों से उनका कोई वास्ता नहीं था।
गांव कनकपुरा में आरोपियों ने ग्राम पंचायती जमीन को भी नहीं बख्शा। करीब 15 एकड़ पंचायती भूमि पर धान की फसल दिखाई गई। इस फर्जीवाड़े से 8 लाख 34 हजार रुपये की चपत लगाई गई।

शहीदांवाली, घिंगतानिया, पतली डाबर और कंवरपुरा जैसे गांव भी शिकायत में शामिल हैं। जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक राजेश कुमार की रिपोर्ट पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed