{"_id":"5ac26b684f1c1b99618b518e","slug":"21522690920-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली बन कर कोयला व्यापारी के मुंशी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नक्सली बन कर कोयला व्यापारी के मुंशी को पीटा
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन थाना क्षेत्र के गुरुमुरा गांव में रविवार की रात कुछ लोगों ने एक कोल डिपो पर धावा बोल दिया। वहां मुंशी पन्नालाल की पिटाई कर दी। उससे कोल डिपो के मालिक की पिस्टल के बारे में पूछताछ की। उसे कमरे में बंद कर दिया और आलमारी तोड़कर पिस्टल की तलाश की लेकिन बदमाशों को कुछ नहीं मिला। बदमाशों ने डिपो पर काम कर रहे कर्मियों को भी भगा दिया। सूचना पर ओबरा सीओ समेत चोपन थाना और डाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सीओ कृष्ण गोपाल सिंह के मुताबिक अब तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
गुरमुरा में स्थित एक कोल डिपो पर रात करीब दस बजे मजदूर कार्य कर रहे थे। उसी वक्त करीब छह की संख्या में पुलिस की वर्दी में मुंह बांध कर असलहों से लैश होकर छह बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने कर्मियों से मालिक के बारे में पूछताछ करने के काम करने वालों को मारपीट कर भगा दिया। बदमाशों ने डिपो के मैनेजर पन्नालाल से कहा कि तुम्हारे मालिक के पास पिस्टल है उसे दो, मैनेजर पिस्टल के बारे में जानकारी न होने की बात कहीं। बदमाशों ने उसे एक कमरे बंद कर उसकी मोबाइल तोड़ दी और आलमारी का लॉक तोड़ कर ीखंगाला, लेकिन पिस्टल नहीं मिली। डिपो पर दस से पंद्रह मिनट तक उत्पात मचाने के बाद बदमाश जंगल की ओर भाग गए। उनके जाने के बाद डिपो के कुछ दूरी पर छिपे कर्मियों ने घटना की सूचना अपने मालिक सुशील सिंह को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ओबरा सीओ, चोपन एसओ शैलेश राय ने घटनास्थल का जायजा लिया और मैनेजर समेत श्रमिकों से पूछताछ की। सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि यह मामला व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता का है। इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।