फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बैंक से चुरा ले गए सीसी कैमरा और बायोमैट्रिक मशीन

बैंक से चुरा ले गए सीसी कैमरा और बायोमैट्रिक मशीन

Sun, 21 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बैंक से चुरा ले गए सीसी कैमरा और बायोमैट्रिक मशीन

विज्ञापन

सोनभद्र। करमा में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक करमा की खिड़की काट कर चोर सीसी कैमरा और बोयामेट्रिक मशीन चुरा ले गए। कैश काउंटर को भी चोरों ने खंगाला। रविवार को इसकी जानकारी हुई। चोरी की खबर मिलने पर थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शनिवार की रात चोर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के लोहे की खिड़की काट कर अंदर घुस गए। चोरों ने कैश चुराने के लिए पूरे काउंटर को खंगाला, लेकिन उसमें कैश नहीं होने से उनके हाथ कुछ नहीं लगा। चोर सीसी कैमरा, बायोमेट्रिक मशीन चुरा ले गए। अवकाश होने की वजह से रविवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे बैंक के प्रभारी मैनेजर मंगला प्रसाद जब बैंक पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना मिलते ही एसओ भी पहुंच गए। बैंक मैनेजर से पूछताछ करने के बाद थानायध्यक्ष ने चोरों की तलाश में निकल गए। प्रभारी बैंक मैनजर मंगला प्रसाद ने बताया कि संयोग रहा कि चोर केवल सीसी कैमरा, बायोमेट्रिक मशीन ही ले गए। घटना की सूचना विभागी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। अज्ञात चोरों केे खिलाफ पुलिस को भी तहरीर दी जा रही है। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि बैंककर्मी जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चोरों की तलाश में दो टीमें लगाई गई है, जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed