{"_id":"5c7ac975bdec22738166781b","slug":"201551550837-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरहां वन रेंज में अवैध खनन से बदल रहा जंगलों का स्वरूप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जरहां वन रेंज में अवैध खनन से बदल रहा जंगलों का स्वरूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर (सोनभद्र)। जरहा वन रेंज के अंजानी क्षेत्र में अवैध खनन तेजी शुरू हो गया है। जहां जंगल का स्वरूप बदल रहा है वहीं अवैध खनन का बालू-बोल्डर व गिट्टी विकास कार्यों में लगाई जा रही है।
जरहां वन क्षेत्र के बरन नदी, सिंदूर, पिपरहर लीलाडेंवा, ठुरुक्की नदी, अजिर नदी, कोचिला नदियों के आसपास बालू,मोरंग,गिट्टी,बोल्डर का अवैध खनन तेजी से हो रहा है। नदी-नालों का अस्तित्व खतरे मे पड़ गया है। ग्रामीणों की मानें तो हौसला दिन हो चाहे रात ट्रैक्टरों से बालू बोल्डर के दोहन में लगे हुए हैं। अवैध खनन को रोकने के लिए ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियो को इसकी सूचना दी परंतु किसी भी अधिकारी ने इस पर कार्रवाई करना तो दूर स्थलीय निरीक्षण करना भी मुनासिब नहीं समझा। बता दें कि क्षेत्र में बालू बोल्डर गिट्टी कि कहीं भी खनन विभाग द्वारा लीज स्वीकृत नहीं है। इसके बाद भी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में लोकल नदियों एवं पहाड़ों से बालू, बोल्डर का अवैध खनन कर विकास कार्यो में इस्तेमाल किया जा रहा है। अवैध खनन के इस खेल में कुछ गांव के नुमाइंदे भी अपने ट्रैक्टरों के इस कारोबार में लगे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अवैध खनन पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। वहीं डीएफओ एम पी सिंह कहते हैं कि अवैध खनन की शिकायत मिलने पर पर्वतन दल को निर्देश दे दिये गए हैं जहां भी खनन होता पाया जायेगा अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।