फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फरार आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश जारी

फरार आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश जारी

Thu, 29 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
फरार आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश जारी
अनपरा। रेनूसागर पावर डिवीजन में 9 नवम्बर को धरनारत श्रमिकों को बलपूर्वक हटाये जाने के बाद आगजनी, तोड़फोड़, पत्थरबाजी बवाल में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

रेनूपावर डिवीजन में संविदा पर कार्यरत श्रमिकों द्वारा अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एक सप्ताह से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रशासन ने धरने को अवैध करार देते हुए धरना समाप्त करने की बात कही थी। 9 नवम्बर को फोर्स के साथ पहुचे आला अधिकारियों ने धरनारत श्रमिकों को बल पूर्वक धरना स्थल से खदेड़ दिया था। इस दौरान 27 लोगों को हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई तथा रेनूपावर डिवीजन के इंजीनियरिंग हास्टल, सब स्टेशन व यूनिट हेड के आवास को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ आगजनी सहित लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के बाद रेनूसागर डिवीजन व प्रशासन की तरफ से दो मुकदमे दर्ज किए थे। इसमें सैकड़ों नामजद व 300 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस जांच के आधार पर अभी तक दर्जनों लोगों को जेल भेज चुकी है। अनपरा कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed