फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दो माह में पड़ोसी राज्यों के पुलिस के हत्थे चढ़े 31 नक्सली

दो माह में पड़ोसी राज्यों के पुलिस के हत्थे चढ़े 31 नक्सली

Wed, 24 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दो माह में पड़ोसी राज्यों के पुलिस के हत्थे चढ़े 31 नक्सली

विज्ञापन
सोनभद्र। लगातार झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथों मात खा रहे नक्सली बचने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश में जुट गए हैं। दो माह में पड़ोसी राज्यों की पुलिस 31 नक्सलियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जिले से सटे झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में नक्सलियों के खिलाफ सीआरपीएफ और पुलिस अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सात अक्तूबर को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मनपा जंगल में जवानों ने 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, इसमें दो महिला भी शामिल थी। पकड़ी गई महिला नक्सली मड़वी देवी, मीडियम लखमे, मुचाकी हिमड़ा, दूधी हूंगा, बंजामी नंदा, मांडवी सिंगा, बजाम हूंगा, माड़वी आयता, माड़वी भीमा, माड़वी पोज्जा, सोढ़ी गंगा, माड़वी हड़मा, माड़वी भीमा, मड़कम केशा, मुचाकी इरेश एवं मुचाकी आयता के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उधर मंगलवार को झारखंड की पलामू पुलिस नेे पांच लाख के इनामी नक्सली गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। गुड्डू के ऊपर रंगदारी, आगजनी, हत्या, लूट समेत विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज है। इसकी पुष्टि करते हुए पलामू एसपी ने बताया कि नक्सलियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सितंबर में 12 नक्सली और अक्तूबर में सात नक्सलियों को पकड़ा जा चुका है। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए जंगली इलाकों में कांबिंग जारी है। संपर्क मांगों के अलावा जंगली रास्तों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है ताकि नक्सली जिले में प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed