फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लापता किशोर का तालाब में उतराता मिला शव

लापता किशोर का तालाब में उतराता मिला शव

Sat, 27 Apr 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
लापता किशोर का तालाब में उतराता मिला शव
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज मेें स्थित रामसरोवर में शुक्रवार को गोलू (13) का शव उतराता मिला। वह बृहस्पतिवार से घर से लापता था। घरवालों ने हत्या कर शव को पानी में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने घरवालों को जांच कर कार्यवाही का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सांय करीब साढ़े चार बजे रामसरोवर के भीटे पर मौजूद एक व्यक्ति ने पानी में एक किशोर का शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। तालाब के भीटे पर एक बच्चे का कपड़ा भी पड़ा था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान कुछ लोगों ने मृतक की पहचान राबर्ट्सगंज के हमीद नगर निवासी गोलू पुत्र स्व. गोपाल के रूप में करते हुए उसके घरवालों को घटना की सूचना दी। मृतक के बाबा देवी रावत ने कहा कि बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे गोलू घर से बाजार में जाने के लिए निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की। गोलू की हत्या कर शव को पानी में फेंका गया है। लेकिन घरवाले शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। बावूजद इसके पुलिस शव को जिला अस्पताल ले जाकर मर्चरी में रखवा दिया। सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि गोलू कपड़ा निकाल कर तालाब में स्नान करने के लिए प्रवेश किया और वह गहरे पानी मेें समा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। फिलहाल मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed