फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ट्रैक्टर से कूचल कर चालक की मौत

ट्रैक्टर से कूचल कर चालक की मौत

Tue, 22 May 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कूचल कर चालक की मौत
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के कोइलरिया गांव में सोमवार की शाम चलते ट्रैक्टर से उस पर बैठा दूसरे ट्रैक्टर का चालक नीरज (25) गिर कर चक्के के नीचे चला गया। हादसे के बाद मय ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की सहयोग से वाहन स्वामी घायल को बीएचयू वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर (अरूआव) गांव का रहने वाला नीरज ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार की शाम करीब पौने पांच बजे दूसरे ट्रैक्टर पर बैठकर नीरज कहीं जा रहा था। अभी ट्रैक्टर कोइलरिया गांव के पास पहुंचा था कि वह गिरकर चक्के के नीचे चला गया। घटना के बाद चालक घायल को छोड़ कर फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ था उसका मालिक घायल को राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाते वक्त नरायणपुर के समीप घायल की मौत हो गई। रात में घरवाले शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मंगलवार को जिला अस्पताल में राबट्र्सगंज कोतवाली पुलिस शव का पीएम करवा कर घरवालों को दिया। मृतक कएक बेटी और एक बेटे का पिता था। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed