{"_id":"6abd311d244253fa940326c6","slug":"accusation-of-stalking-du-student-for-three-months-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-157355-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तीन महीने तक डीयू छात्रा का पीछा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तीन महीने तक डीयू छात्रा का पीछा करने का आरोप
विज्ञापन
मौरिस नगर थाने में 23 वर्षीय युवक के खिलाफ शिकायत, छात्रा के मुताबिक अलग-अलग नंबरों से करता था फोन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस की 22 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक 23 वर्षीय युवक पिछले तीन महीने से उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। छात्रा की शिकायत पर मौरिस नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तरी जिले के एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, छात्रा मंगलवार को पुलिस के पास पहुंची। उसने बताया कि वह नॉर्थ कैंपस के एक कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा है। मूल रूप से केरल की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसकी जान-पहचान का है और मॉरिस नगर की क्रिश्चियन कॉलोनी में रहता है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है।
छात्रा का आरोप है कि युवक लगातार फोन कर रहा था और रोजाना घर से कॉलेज आने-जाने के दौरान उसका पीछा करता था। उसने कई बार युवक को ऐसा करने से मना किया और उसके कुछ नंबर भी ब्लॉक किए, लेकिन इसके बावजूद वह अलग-अलग नंबरों से फोन करता रहा। आरोप है कि युवक ने उसके दोस्तों से भी संपर्क किया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसने कई बार उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की तैयारी कर रही है।