फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case registered against Jagraon man for 5.52 lakh fraud under the pretext of arranging a Spain visa

Ludhiana News: स्पेन का वीजा लगवाने के नाम पर 5.52 लाख की ठगी, जगरांव के व्यक्ति पर केस

Wed, 30 Sep 2026 10:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 30 Sep 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Jagraon man for 5.52 lakh fraud under the pretext of arranging a Spain visa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। विदेश भेजने और स्पेन का वीजा लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना सिटी जगराओं पुलिस ने मोहल्ला प्रताप नगर निवासी मनिंदर सिंह उर्फ जज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कथित धोखाधड़ी 5 लाख 52 हजार 500 रुपये की बताई जा रही है।
थाना सिटी के एएसआई नरिंदर शर्मा के अनुसार कच्चा किला निवासी सुखदेव सिंह ने शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा सुखचैन सिंह विदेश जाना चाहता था। इसी सिलसिले में उन्होंने मनिंदर सिंह से संपर्क किया। आरोप है कि मनिंदर ने सुखचैन को स्पेन भेजने का भरोसा दिया। उसने वीजा लगवाने के लिए 5 लाख 52 हजार 500 रुपये खर्च बताए। यह राशि मनिंदर को दे दी गई थी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार वीजा न लगने पर परिवार ने आरोपी से संपर्क किया। आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से जल्द वीजा लगने और काम की प्रगति का भरोसा दिलाता रहा। सुखचैन द्वारा भेजे गए दस्तावेज आरोपी ने कथित तौर पर अनवर फाइल स्पेन नाम से आगे भेजे थे। आरोपी ने दस्तावेज आगे भेजने के स्क्रीनशॉट भी सुखचैन सिंह को दिए। पुलिस ने डीएसपी स्तर की जांच और डीए लीगल की राय के बाद मनिंदर सिंह उर्फ जज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed