{"_id":"5cb61a47bdec22143356e92b","slug":"181555438151-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के अपहरण होने की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के अपहरण होने की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव से मंगलवार की रात युवक का अपहरण कर स्कार्पियो से ले जाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुकृत के समीप पुलिस ने स्कार्पियो में सवार कथित अपह्त युवक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर अपहरण की सूचना झूठी निकली। मंगलवार को पुलिस ने तीनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, रात करीब पौने 11 बजे बभनौली गांव में स्थित एक ढाबा के समीप युवकों का दो गुट आपस में भिड़ गया। मारपीट में एक युवक के मुंह से खून निकलने लगा। यह देख दूसरे पक्ष के दो युवक घायल को स्कार्पियो में बैठाकर वहां से चल दिए। घायल ने फोन से अपने परिचित कुछ लोगों एवं सौ नंबर पर खुद के अपने अपहरण होने की सूचना दे दी। अपहरण की सूचना मिलते ही एसपी सलमान ताज पाटिल से सभी थानों को अलर्ट करते हुए वाहनों की चेकिंग करने का निर्देश दिया। थाने/पुलिस चौकी क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। एएसपी ओपी सिंह, अरूण कुमार दीक्षित, सीओ अभिषेक सिंह समेत अन्य अधिकारी भी क्षेत्र में निकल पड़े। सुकृत के समीप पुलिस ने जिस स्कार्पियो से अपहरण होने की सूचना मिली थी उसको एक ढाबे के पास पकड़ लिया। स्कार्पियो में सवार लोगों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की गई तो मारपीट की बात निकली। सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। राबर्ट्र्सगंज निवासी नीरज ने अपहरण की झूठी सूचना दी थी। कहा कि पकड़े गए प्रथम पक्ष से राबर्ट्सगंज निवासी रामभुवन, रितेश और दूसरे पक्ष के नीरज का चालान कर दिया गया।