फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अधिकारी के पत्नी से दुर्व्यवहार में आरक्षी निलंबित

अधिकारी के पत्नी से दुर्व्यवहार में आरक्षी निलंबित

Tue, 04 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
अधिकारी के पत्नी से दुर्व्यवहार में आरक्षी निलंबित
ओबरा। परियोजना अस्पताल में रविवार की रात इलाज के दौरान एक सीआईएसएफ अधिकारी की पत्नी से दुर्व्यवहार के मामले में सीआईएसएफ के आरक्षी रवींद्र बहादुर को सीआईएसएफ के कमांडेंट ने निलंबित कर दिया है। चिकित्सालय में संविदा पर कार्यरत वार्ड ब्वाय संजय भारती को भी निलंबित कर दिया गया है। उसे पुलिस सोमवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है। संजय भारती को परियोजना प्रशासन ने बर्खास्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार देर रात तबियत खराब होने पर सीआईएसएफ के अधिकारी की पत्नी को भर्ती कराया गया था। उसी समय इलाज के दौरान अधिकारी पत्नी ने संविदा वार्ड ब्वाय पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत पर ओबरा पुलिस ने आरोपी वार्ड ब्वाय को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महिला ने आरोप लगाया था कि रविवार देर रात वार्ड में एक सीआईएसएफ आरक्षी के साथ आया वार्ड ब्वाय अपने को चिकित्सक बताते हुए उनकी नब्ज चेक करने लगा। साथ ही ब्लड प्रेशर की जांच करते हुए आपत्तिजनक हरकत करने लगा। आपत्ति जताने पर वह मौके से भाग गया। मंगलवार को परियोजना प्रशासन द्वारा बताया गया है कि संविदा पर कार्यरत वार्ड ब्वाय के संबंध में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जानकारी मांगी गई जिसके बाद उसे बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed