फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जर्मन नागरिक, तीन सिपाहियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

जर्मन नागरिक, तीन सिपाहियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 24 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जर्मन नागरिक, तीन सिपाहियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
हिमांचल प्रदेश के कुल्लू में पेशी पर ले जाए जाते समय जर्मन नागरिक होल्गर इरिक मिस्च के रविवार की रात इलाहाबाद के बम्हरौली रेलवे स्टेशन से फरार होने के मामले में आरोपी के साथ तीन कांस्टेबलों पर भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। इलाहाबाद के धूमनगंज थाने में यह एफआईआर उसे अभिरक्षा में लेकर कुल्लू पहुंचाने जा रहे दारोगा सतेंद्र विक्रम सिंह ने दर्ज कराई है। जर्मन नागरिक पर पुलिस अभिरक्षा से भागने और तीनों कांस्टेबलों पर लापरवाही बरतने का आरोप है। मंगलवार को सोनभद्र और इलाहाबाद की पुलिस टीम ने कई जगहों पर दबिश भी दी लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

बताते चलें कि जर्मन नागरिक होल्गर को पांच नवंबर 2017 को राबट्र्सगंज रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उसे पासपोर्ट की तिथि में भी छेड़छाड़ का आरोपी पाया गया था। तभी से वह जिला जेल में बंद था। पुलिस लाइन में तैनात दारोगा सतेंद्र विक्रम सिंह, कांस्टेबल सत्यप्रकाश यादव, संदीप सिंह और अनिल कुमार ट्रेन से 22 अप्रैल को उसे पूर्व में कुल्लू में (2016) दर्ज मारपीट के मुकदमे में पेशी के लिए हिमांचल प्रदेश के कुल्लू ले जा रहे थे। मंडुआडीह-दिल्ली सुपरफास्टध ट्रेन से जाते समय रात 2.25 बजे इलाहाबाद के बम्हरौली रेलवे स्टेशन पर चकमा देकर फरार हो गया। इसको गंभीरता से लेते हुए एसपी आरपी सिंह ने चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित करवा विभागीय जांच शुरू करा दी थी। प्रकरण में धूमनगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। अब दारोगा ने भी एफआईआर दर्ज करा दी है। उधर, एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की। बताया कि पुलिस टीम जर्मन नागरिक की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed