{"_id":"59f6174a4f1c1b8d698b850e","slug":"181509300042-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने सिपाही को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक ने सिपाही को कुचला, मौत
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (घोरावल)। कोतवाली के अष्टकोणीय भवन के मुख्य द्वार पर रविवार को अनियंत्रित होकर एक ट्रक ने हेड कांस्टेबल को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पीछाकर पुलिस कर्मियों ने हादसे के बाद भाग रहे चालक और वाहन को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एएसपी अरुण कुमार दीक्षित और सीओ विवेकानन्द तिवारी भी पहुंच गए।
बताते चलें कि बलिया जिला के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के निवासी पतिराम चौधरी (50) वर्तमान में घोरावल पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। घोरावल कोतवाली के नवनिर्मित अष्टकोणीय भवन के आवासीय एक कमरे में रहते थे। साढ़े बारह बजे पतिराम चौधरी कोतवाली के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर निकले। उसी वक्त शिवद्वार की तरफ से तेज गति से आ रहे एक खाली दस चक्का ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर गुरुवल मार्ग की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर ड्राइवर समेत ट्रक को पकड़कर कोतवाली ले गए। दुर्घटना की खबर पाकर एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी हासिल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इसकी जानकारी पाकर घरवाले भी पहुंच गए। बताया गया कि पतिराम चौधरी के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनमें से एक पुत्री की शादी हो चुकी है। सीओ विवेकानन्द तिवारी ने बताया कि पतिराम चौधरी 1986 बैच का कांस्टेबल था। मई 2017 मे उसकी घोरावल चौकी में पोस्टिंग हुई थी।