{"_id":"59c7eb774f1c1b35688b64c6","slug":"181506274167-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किश्त ले उड़े बाइक सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किश्त ले उड़े बाइक सवार
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी)। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव निवासी बुधनी देवी से बाइक सवार साढ़े 41 हजार लूट कर भाग गए। पीड़ित के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली पहली किस्त बैंक से लेकर घर जाते वक्त यह उचक्कागिरी हुई। महिला के मुताबिक घटना की जानकारी देने के बावजूद अब तक पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही, जबकि घटना 19 सितंबर की है।
बीडर गांव की बुधनी देवी वर्ष 2017-18 की प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी है। उसका कहना है कि उसने 19 सितंबर को इलाहाबाद बैंक शाखा दुद्धी से 44 हजार रुपये निकाला। इसमें से 2500 हजार रुपये उसने किसी को दिया। शेष 41500 रुपये लेकर वह घर जा रही थी इसी दौरान एक बाइक सवार ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा झोला छीन लिया और फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि उसने उसी दिन पुलिस को मामले की जानकारी दी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर कोतवाली पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया।