फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लाठी-डंडे से पीट-पीट कर विधवा की हत्या

लाठी-डंडे से पीट-पीट कर विधवा की हत्या

Fri, 16 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
लाठी-डंडे से पीट-पीट कर विधवा की हत्या
सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के मढ़ौली ग्राम पंचायत के देवरीडांड़ में गुरुवार की रात घर में सो रही 60 वर्षीय विधवा महिला की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह वाकए की जानकारी हुई तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। एसपी रूडोल्फ अल्वारेस के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और फिंगर प्रिंट उठाए। हत्या किसने और क्यूं की? इसका खुलासा देर शाम तक नहीं हो सका था। देवकुमारी यादव पत्नी स्व. तिलकधारी यादव पति की मृत्य के बाद देवरीडांड़ स्थित अपने मकान में अकेली रहती थी। उसके बच्चे मोरवा में मकान बनाकर रहते थे। बताते हैं कि गुरुवार की रात वह सो रही थी। उसी समय उसकी लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह गांव की ही जब एक महिला उसके घर पहुंची तो लहूलुहान शव देख सन्न रह गए। कुछ ही देर में गांव के काफी लोग जमा हो गए। तत्काल मामले की जानकारी मोरवा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा को दी गई। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना किसने और क्यूं की, इसका पता नहीं चल सका। मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी के लिए पोस्टमार्टम का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed