{"_id":"5ac26a764f1c1bcf618b5145","slug":"171522690678-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर मोहल्ले में सोमवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर पुलिस को मिली है।
सुबह साढ़े नौ बजे अंबेडकर नगर मोहल्ले में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंचे यूपी-100 पुलिस ने विवाद करने वालों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घरवाले घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां पीड़ितों ने पुलिस को आपबीती सुनाई। जिला अस्पताल में सभी घायलों का उपचार कराया गया। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मारपीट में प्रथम पक्ष से सोनी (30), निरंजन (35), जियालाल (40) और दूसरे पक्ष से सावित्री (40) और नीरज (16) घायल हो गए।