{"_id":"59f0d05e4f1c1bf2538b8d5c","slug":"171508954206-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएल खदान में संविदा श्रमिक ने आत्मदाह का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनसीएल खदान में संविदा श्रमिक ने आत्मदाह का किया प्रयास
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (बीना)।एनसीएल खदान क्षेत्र में बुधवार ओबी हटाने का काम कर रही कंपनी के परिसर में एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है। बताया जाता है कि शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना पुलिस चौकी अंतर्गत कोहरौल गांव निवासी महेंद्र गुप्ता (26) नौकरी से निकाले जाने के कारण दुखी था।
बुधवार को दिन में 11 बजे महेंद्र गुप्ता (26) जरकीन में केरोसिन लेकर ओबी हटाने वाली कंपनी मोंटी कार्लो के कैंप कार्यालय पहुंचा। एचआर विभाग के कुछ अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद खुद पर केरोसिन उड़ने लिया और आग लगा ली। वहां मौजूद लोगों ने पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। उसे नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जानकारी होने पर मौके पर शक्तिनगर, बीना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। परिवार के लोगों का आरोप है कि विश्वकर्मा पूजा के दौरान कंपनी परिसर में महेंद्र के साथ मारपीट हुई थी। इसी के बाद महेंद्र समेत पांच लोगों को कंपनी से बाहर कर दिया गया था। वह संविदा पर काम कर रहा था। कुछ दिन बाद दो लोगों को पुन: रख लिया गया लेकिन महेंद्र समेत तीन लोगों को नहीं रखा गया। बुधवार को वह इसी सिलसिले में कंपनी के लोगों से फरियाद लगाने पहुंचा था। वहां कुछ ऐसा हुआ कि उससे क्षुब्ध होकर उसने खुद को आग लगा ली।