फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ट्रक के केबिन में सो रहे चालक के जेब से 40 हजार रुपये उड़ाए

ट्रक के केबिन में सो रहे चालक के जेब से 40 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 13 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रक के केबिन में सो रहे चालक के जेब से 40 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा गांव में लगातार दूसरे दिन भी मंगलवार की भोर में चोरो ने ट्रक के केबिन का साइड शीशा काटकर गहरी नींद में सो रहे ट्रक चालक के पैंट के जेब से 40 हजार रुपये चोरी कर लिया। चोरों के कारनामों से ट्रक चालकों समेत वहां के लोगों में दहशत है। लगातार दो दिन से हो रही चोरी की घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेलगुडवा में चोरी की घटना जारी है। ट्रक चालक प्रहलाद कुमार पुत्र बबल राम निवासी दिघुल दुद्धी ने बताया कि सोमवार कि रात करीब 11 बजे तेलगुडवा में पेट्रोल पंप पर तेल भराया और मुख्य मार्ग से ही थोडी दूरी पर ट्रक खडा कर दिया। केबिन के अंदर चालक और खलासी दोनों सो गये। मंगलवार की भोर में तीन बजे के दौरान खलासी अजय कुमार कि नींद खुली तो वह चालक को बालू लोडिंग के लिए गाड़ी लेकर चलने के लिए जगाया। जगने के बाद ट्रक चालक ने जब पैंट का जेब टटोला तो जेब फटा था और उसमें रखा रुपया गायब था। जब वह ट्रक से उतरा तो देखा कि केबिन का साइड शीशा काट कर निकाल दिया गया है। उसने आसपास के ट्रक चालकों व अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सौ नंबर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की। चालक ने बताया कि उसके जेब में 40 हजार रुपया थे, जो बालू लोड करने के लिए रखा था। चोरों ने जेब काटकर पूरा रुपया चोरी कर लिया। सोमवार की भोर में भी चोरों ने ऐसे ही चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed