{"_id":"6af9edacedaf6b4b74061d9b","slug":"son-caught-stealing-claims-his-father-made-him-commit-the-crime-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-166421-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चोरी करते पकड़ा गया बेटा, पूछने पर बोला- पिता करवाता था वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चोरी करते पकड़ा गया बेटा, पूछने पर बोला- पिता करवाता था वारदात
विज्ञापन
फतेहपुर। एक सप्ताह के भीतर मोहल्ले के दो घरों में किशोर को चोरी करते पकड़ा गया। पकड़े जाने पर किशोर ने कबूला कि वह पिता के कहने पर चोरी करता था। पिता ने उसे भरोसा दिलाया था कि नाबालिग होने के कारण पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी। पुलिस ने शनिवार को किशोर के पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राधानगर थाना क्षेत्र के त्रिलोकीपुर गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पत्नी आरती घर में घरेलू काम कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी का नाबालिग बेटा घर पहुंचा और बेड के नीचे रखी चाबी निकालकर अलमारी का ताला खोलने लगा।
तभी पत्नी वहां पहुंच गईं और किशोर को चोरी करते पकड़ लिया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसके पिता ने ही उसे चोरी करने के लिए कहा था। पिता का कहना था कि नाबालिग होने के कारण पुलिस उसे जेल नहीं भेजेगी।
विज्ञापन
सूचना पर यूपी-112 की पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले भी किशोर ने दीपावली से दो दिन पहले पड़ोसी राकेश के घर से पांच हजार रुपये चोरी किए थे। रुपये वापस करने पर उस समय उसे छोड़ दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि किशोर के पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।