फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   साथी को छुड़ाने के लिए गार्ड का किया अपहरण

साथी को छुड़ाने के लिए गार्ड का किया अपहरण

Wed, 27 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
साथी को छुड़ाने के लिए गार्ड का किया अपहरण
बीजपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसोती बैरियर के समीप मंगलवार आधी रात में कबाड़ चोरों ने एक सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया। बेरहमी से पिटाई करने के दौरान शोर शराबा सुनकर कुछ लोग दौड़ पड़े। कबाड़ चोरों के भागने के दौरान कंपनी के लोगों ने एक को दबोच लिया। लोगों के जाने के बाद पुन: कबाड़ चोर मौके पर पहुंचे और सुरक्षा गार्ड को ही उठा ले गए। पकड़े गए कबाड़ चोर को छोड़ने पर सुरक्षा गार्ड रिहा किया गया।
विज्ञापन

सिरसोती बैरियर के समीप किरन इंफ्रा इंजीनियरिंग कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड मध्य प्रदेश के बैढ़न थाना क्षेत्र के बलसोता गांव निवासी विष्णुदयाल (40) मंगलवार की रात ड्यूटी पर तैनात था। चोरी करने आए कबाड़ चोरों को देख सुरक्षा गार्ड ने शोर मचाया तो हौसला बुंलद कबाड़ चोर उस पर हमला कर दिये। हालांकि शोर शराबा सुनकर कंपनी के कुछ लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तो कबाड़ चोर भागने लगे। वहां पहुंचे लोगों ने एक कबाड़ चोर को दबोच लिया।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि रिहंद जलाशय से नाव के सहारे कबाड़ चोर वहां पहुंचे थे। एक साथी के पकड़े जाने पर कबाड़ चोर कुछ देर बाद पुन: मौके पर पहुंचे और सुनसान होने के कारण विष्णुदयाल को उठा ले गए। रिहंद जलाशय के किनारे ले जाने के बाद विष्णु दयाल के मोबाइल से कंपनी के अधिकारियों को फोन कराया और कबाड़ चोरों ने धमकी दी कि यदि उसके साथी को तत्काल नहीं छोड़ा गया तो सुरक्षा गार्ड की हत्या कर देंगे। कबाड़ चोरों की धमकी के आगे कंपनी के लोगों को झुकना पड़ा और पकड़े गए कबाड़ चोर को पहुंचने पर सुरक्षा गार्ड को छोड़ दिया गया। घायल सुरक्षा गार्ड को उपचार के लिए बीजपुर स्थित धनवंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि किरन इंफ्रा कंपनी द्वारा स्थानीय परियोजना में केबल का कार्य कराया जा रहा है । जिसकी सुरक्षा में विष्णुदयाल को बतौर गार्ड के रूप में रखा गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बैढ़न पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। जल्द ही कबाड़ चोरों तक पुलिस पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed